तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
विंढमगंज /सोनभद्र(राकेश कुमार) बॉर्डर से लगभग 15 किलोमीटर दूर विढमगंज स्टेशन से महुवरिया के बीच निर्माण धीन कार्य का देर शाम किया गया| इस दौरान ट्रैक पर 100 110 प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी| रफ्तार से संबंधित स्पेशल सैलून ट्रेन अधिकारियों ने दौड़ाकर ट्रैक का परीक्षण किया इसके बाद बन रहे पुलिया काफी बारीकी से निरीक्षण किया| रेलवे के सहायक अभियंता पीके श्रीवास्तव ने बताया कि विंधमगंज महुआरिया स्टेशन के बन रहें पुलिया व रीवा रांची मार्ग के घिवही गेट 50 काफी बारीकी से निरीक्षण किया गया| वही रेलवे के उच्च अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण और ग्राम प्रधान पुलिया नंबर 166 के नीचे से रास्ता के साथ-साथ आवागमन बहाल करने की मांग की तथा महुआरिया रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ठहराव की मांग की इस दौरान ग्राम प्रधान पत्रपत्ररिहा किरण चौबे , पोलवा ग्राम प्रधान राकेश कुमार गुप्ता, जोरूखाड ग्राम प्रधान विमल यादव, जाता जूआ प्रधान नंदकुमार , जामपानी ग्राम प्रधान संजय यादव, सकरार अहमद, दिनेश प्रसाद, संतोष कुमार, श्याम बिहारी यादव, महेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे|






