एकलौता अनाथ 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

image_editor_output_image-1579131534-1639825336686.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

बलिगढ़ पंचायत के मोटंगवा टोला में बिस वर्षिये युवक अर्जुन सिंह उर्फ भीम सिंह पिता स्व, सुकुल सिंह, ने सराब के नसे में रात्रि में चिलबिल पेंड़ के टहनी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, सुबह लोग टहलने के लिए निकले तो अर्जुन सिंह का सव टहनी से फांसी के फंदे से लटकता दिखा शोर सराबा से मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच कर शव को उतारा तब तक युवक की मौत हो चुकी थी, मौके पर केतार थाना के पिएस‌आई संजय हेंब्रम दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया, युवक मुकुन्दपुर पंचायत के मायर टोला के निवासी था, मोटंगवा में अपने फुआ फूफा के यहां रह कर मजदूरी एवं ट्रेक्टर चला कर भरण पोषण करता था, वहीं युवक के फूफा अशर्फी सिंह ने बताया कि हम सब लोग रात में खाना खा कर सो गए और सुबह पता चला की अर्जुन फांसी लगा लिया है घर का अनाथ था इसका बचपन से पालन पोषण हमलोग किए हैं मृत युवक के पिता की मौत 15 वर्ष पूर्व हो चुका है माता की मौत 10 वर्ष पूर्व एवं भाई की 7 वर्ष पूर्व हो चुका है अर्जुन घर का मात्र अकेला और अनाथ था,
मौके पर कामेश्वर सिंह, बलराम सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह, बालेश्वर सिंह, मनोरंजन गुप्ता, सीताराम, जयसवाल,सहित काफी संख्या में लोग शव को देखने के लिए उपस्थित थे

About the Author

Leave a Reply