वाराणसी रेंज के आईजी एसके भगत ने शनिवार को सैदपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

IMG-20211218-WA0006.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। आईजी एसके भगत ने सैदपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली के विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और  कोतवाली परिसर में साफ-सफाई के साथ अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को दिया।
आईजी श्री भगत ने सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय, मेस, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधितों से पूछताछ करते हुए जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने के माल खाने में मौजूद असलहों के रख-रखाव को देखा। हथियारों की साफ-सफाई तथा उसके रखा-रखाव संबंधी आदेश संबंधित को दिया गया। उन्होंने थाना पर मौजूद पुलिस कर्मियों से असलहा को खोलने तथा उन्हें फिर से जोड़ने के लिए कहा, जिसमें पुलिस कर्मी पास हुए। विभिन्न रजिस्टरों को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते कार्य की गुणवत्ता को परखा।
गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। कहा कि थाना में आने वाले पीड़ितों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। मामलों का तत्काल निराकरण किया जाए। लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूर्ण करें। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए थाना द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। कहा कि चुनाव के मद्देनजर लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आए। यदि किसी के द्वारा कही घटना की सूचना मिलती है तो तत्काल मौके पर पहुंचे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के आलावा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply