तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ जनपद शाखा गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव आरटीओ कार्यकाल परिसर में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से राजेश सिंह जिलाध्यक्ष, संजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अम्बिका प्रसाद जिलामंत्री, अमल त्रिपाठी कोषाध्यक्ष और पीयूष श्रीवास्तव चयन कोषाध्यक्ष पद पर किया गया।नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने पुरानी कार्यकारिणी को दुबारा चुने जाने पर सभी सदस्यों के प्रति आभार ज्ञापित कर कर्मचारी हित में सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे के पर्यवेक्षण व जिलामंत्री ओमप्रकाश यादव व जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ मुख्य अतिथि अम्बिका दुबे ने दिलाई। इस अवसर पर बैजनाथ तिवारी जिलाध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ, जमुना यादव अध्यक्ष सिंचाई संघ, डा. भाष्कर दुबे जिलाध्यक्ष अधीनस्थ कृषि सेवा संघ, आनंद सिंह, जितेंद्र कुमार, नीरज तिवारी, शिवकुमार तिवारी सहित परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित आरटीओ कार्यालय के समस्त सदस्य, आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अध्यक्षता राम सिंह व संचालन जिलामंत्री आरटीओ कार्यालय अम्बिका प्रसाद ने किया।






