सांता क्लॉज के साथ बच्चों ने घर घर जाकर क्रिसमस की दी बधाइयां

IMG-20211225-WA0004.jpg

सांता क्लॉज ने मेरी क्रिसमस के साथ लोगों में बांटे केक व टाफियां

बराईडाड़ से निकला जुलूस मल्देवा ,दुद्धी क़स्बा होते बीडर पर हुई समाप्त

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दुद्धी क्रिश्चियन चर्च (प्रोस्टेन्ट)व सेंट मेरी चर्च( कैथोलिक ) को आकर्षक विद्युत झालरों से सजा दिया गया जो रंग बिरंगे आकर्षक रोशनी से मनमोहक छटा बिखेर रही थी| बच्चे शाम होते ही चर्च ग्राउंड पर मस्ती करते दिखे और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाईयां देते दिखे ,बीच में बीच मे अतिशबाजी का भी लुफ्त उठा रहे थे|शाम के साथ बजे सांता क्लॉज की पोशाक में बच्चे संग किशोरी युवतियां व बच्चे प्रभु यीशु के जन्म लेने की खुशी में नाचते गाते घर घर जाकर क्रिसमस की बधाइयां दी और सांता क्लॉज ने बच्चों में केक व टॉफ़ी बांटे|बराईडाड से शुरू हुआ बड़े बूढ़े व बच्चों का जुलूस मल्देवा होते हुए दुद्धी क़स्बा होकर बीडर गांव तक गया जहां ख्रीस्त समाज के लोगों के साथ अन्य लोगों को क्रिसमस की बधाइयां दी|
इस दौरान पादरी मिथिलेश कुमार के साथ अरविंद मसीह,चीकू ,टीटू ,उज्ज्वला,सुधा ,शिरीन ,खुशबू ,जॉनी ,सत्यप्रकाश आदि लोग मौजूद रहें|

About the Author

Leave a Reply