तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/सोनभद्र|दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार के पिता 61 वर्षीय राम मूर्ति यादव निवासी ग्राम कारेवन तहसील जयसिंहपुर जनपद सुल्तानपुर का कल निधन हो गया| राममूर्ति यादव कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे ,जिन्होंने कल अंतिम सांस ली|
उपजिलाधिकारी के पिता राममूर्ति यादव कैंसर से पीड़ित थे कि कल बृहस्पतिवार के रात्रि लगभग आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस लिया और दुनियां से रुख्सत हो गए |इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम रुंधे मन से तत्काल अपने पैतृक गांव रवाना हुए
आज शुक्रवार को दोपहर में हिन्दू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया| इस दुखद घटना को सुनकर दुद्धी तहसील क्षेत्र के पत्रकार मर्माहत है , आज पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर मृतक के आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिवार को असीम साहस प्रदान करने की कामना की|






