वीर सपूतों के सम्मान में सामूहिक वंदे मातरम का हुआ आयोजन

IMG-20211225-WA0010.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

फतेहपुर/ब्यूरो गायत्री शुक्ला

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने के अवसर पर अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से स्वतंत्रता का अमृत समापन कार्यक्रम आइटीआइ मैदान में सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुआ।यहां भारत माता की भव्य आरती के बाद देश के उन वीर सपूतों को याद कर नमन किया गया,जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन ने रग-रग में देश भक्ति का जज्बा भर दिया।
प्रांगण को महापुरुषों व शहीदों के चित्रों से सजाया गया था। महर्षि विद्या मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना, सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने मातृभूमि वंदना सहित अभिनय नृत्य, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के बच्चों किया। पुलवामा अटैक पर आधारित गीत और अभिनय सराहा गया। भारत माता की आरती कन्नौज से आए डा.अमरनाथ के नेतृत्व में हुई। आयोजन समिति के संरक्षक मधुसूदन दीक्षित,अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, संयोजक अनुराग त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अरविद पाल सिंह ने दो दिसंबर को हजारी लाल फाटक चौक से शुरुआत की थी। रंगोली प्रतियोगिता/दीपोत्सव के विजेताओं को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। संचालन कुलदीप सिंह भदौरिया ने किया। इस मौके पर सर्वेश, अजय त्रिपाठी,सुधीर सिंह, अदीप सिंह, पुनीत राणा, प्रांशु द्विवेदी,ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,अतिन रस्तोगी, महेश सिंह विनोद कुमार श्रीवास्तव, गुरप्रीत कौर, अनामिका सोनी, कविता रस्तोगी, मधु साहू, शीलू त्रिपाठी, मोहिनी साहू,नमिता सिंह आदि रहे।

About the Author

Leave a Reply