कश्यप गोत्र के किनवार कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

IMG-20211225-WA0016.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर । भांवरकोल ब़लाक इलाके के सहरमाडीह पर नवनिमित कश्यप गोत्र के किनवार कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज शुकवार को फीता काटकर लोकार्पण किया। वैदिक मंत्रों के बीच परिसर में स्थापित मां कुलदेवी का वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन एवं आरती के बाद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण किया ।इस मौके पर उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा ने कहा कि जो समाज अपने पुरखों का पराक्रम भूला देता है उसका इतिहास एवं भूगोल स्वत ही समाप्त हो जाता है।इस मौके पर आयोजित समारोह मे उन्होंने कहा किनवार वंश का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। अतीत में कर्नाटक के आए किनवार बंशीय लोग हमेशा ही देश एवं समाज का कायाकल्प किया है जिसका इतिहास इसका गवाह है। ऐसे में किनवार वंश के विशेष रुप से इंजीनियर अरविंद राय के द्वारा उनके पूर्वजों की धरोहर को सजाने का जो सपना देखा था आज उसे पूरा कर दिखाया।इसके लिए मैं उन्हें विशेष साधुवाद देना चाहता हूं ।उन्होंने कहा किनवार वंश का पूर्वज हमें करुणा एवं सद्भाव का संदेश देते
ऐसे में हमें उन पुरखों के मूल्यों को स्थापित करने के लिए वर्तमान पीढ़ी को नया इतिहास बनाना होगा ।उन्होंने कहा कि गाजीपुर की  विशेष रूप से करईल इलाके के लोगों ने जो मुझे प्यार और सम्मान दिया है उसे मैं कभी आजीवन भुला नहीं सकता। मेरी पहचान एवं लगाव आज भी गाजीपुर की ही जनता से है और आगे भी रहेगा।मुझे हमेशा ही भी जिले की जनता के बीच रहना चाहूंगा। उन्होंने कहा आज पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री ने जो हमको जिम्मेदारी सौंपी है मैं आपका सेवक और परिवार का सदस्य होने के नाते मैं आप सब से वादा करता हूं कि भारत को कश्मीर मे शांऩति स़थापित कर तिलौटूंगा।

About the Author

Leave a Reply