तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता ( सोनभद्र )
भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा सोनभद्र की बैठक सकुशल संपन्न हुई बैठक में आगामी 30 दिसंबर को रामलीला मैदान रावटसगंज में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन पर चर्चा किया गया जिसमें सभी मंडल और जिले के पदाधिकारी सम्मिलित रहे बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता जी विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह ने किया और मंच का संचालन जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी ( गुड़िया) के द्वारा किया गया ।
बैठक में आगामी 30 दिसम्बर को महिला सम्मेलन सफल बनाने हेतु सभी मण्डल अध्यक्ष से वृत्त लिया गया और कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ जुटाने पर भी चर्चा की गई ।

जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि 30 दिसम्बर को होने वाले महिला सम्मेलन में अपार भीड़ जुटने की संम्भावना है क्योकि जब महिलाओं की संख्या होगी तभी सरकार द्वारा किये जा रहेकार्यो को जन जन तक पहुँचाया जा सकेगा और उन योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा।






