एक्शनएड का प्रयास हर बच्चा हो खास हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुस्तकालय संचालन व खेल कूद के उपकरण हेतु दिया सामग्री

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सोनभद्र ( विष्णु गुप्ता )

जनपद सोनभद्र के विकासखण्ड रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर मल्टीस्टोरी विद्यालय, व कम्पोजिट विद्यालय जोगिया बीर मंदिर के विद्यालय में एक्शनएड एसोसिएशन एवम आदित्य बिड़ला कैपिटल के सहयोग से संचालित नई पहल परियोजना के अंतर्गत विद्यालय में पुस्तकालय के संचालन हेतु विभिन्न प्रकार की पुस्तकें भेंट की और बच्चो के खेल-कूद के लिए तरह-तरह खेल से सम्बंधित उपकरण उपलब्ध कराया ।
इस दौरान एक्शनएड से नई पहल परियोजना के जिला समन्वयक निशा कुरैशी, सहायक जिला समन्वयक मोहसिन, प्रधानआध्यापिका , सहायक अध्यापक , वार्ड मेम्बर , विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, अभिभावक , प्रेरक , वा अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे ।

Leave a Comment