तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी/ सोनभद्र|स्थानीय नगर पंचायत के रामनगर
में आज शाम 4 बजे ज्ञानी सेठ के मकान के सामने दो बाइकों की परस्पर टक्कर हो गयी जिससे एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक बाल बाल बच गया |
दो बाइक सवार जो स्थानीय कस्बे से बाजार कर ग्राम मझौली की ओर रामनगर मुख्य मार्ग पकड़ कर जा रहे थे कि ज्ञानेश्वर सोनी के मकान के सामने वाली गली की ओर आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई ,जिससे मझौली गांव के ग्रामीण बाइक सवार 40 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गोपीचंद के दाएं हाथ में गंभीर चोटे आई वहीं 36 वर्षीय प्रेम पुत्र पुरुषोत्तम जो बाइक पर पीछे बैठा हुआ था उसे हल्की-फुल्की चोटें आई ,
दूसरे बाइक सवार 23 वर्षीय उमेश पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी ग्राम गुलालझरिया जो काफी तेज रफ्तार में मोड़ पर निकला वह बाल बाल बच गया| जबकि उसकी बाइक टक्कर मार 20 मीटर दूर उछलते हुए वार्ड सभासद के दरवाजे पर जा पहुँचा था| आसपास के स्थानीय नगरवासियों की मदद से घायलों को उठाकर सड़क किनारे किया गया और इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी निजी वाहन से भिजवा दिया गया जहां उपचार चल रहा है|
बता दे कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उस मोड़ पर करीबन 1 दर्जन से ज्यादा भीषण दुर्घटना हो चुकी है जिससे नगरवासी काफी आक्रोशित हैं सड़क स्पीड ब्रेकर बनवाने हेतु कई बार मांग कर चुके हैं लेकिन इसकी सुधि किसी ने नहीं ली नतीजा यह रहा कि आए दिन उक्त स्थान पर दुर्घटनाएं हो रही है |चूंकि रामनगर रोड इन दिनों बिजी रोड हो गया है और इसी सड़क से छोटे बड़े वाहन का परिवहन हो रहा है रामनगर पुल के पास से लेकर रेलवे फाटक तक कहीं भी कोई ब्रेकर नहीं है जिससे नए उम्र के नौजवान तेज रफ्तार से बाइक दौड़ते हैं नतीजा यह रहता है कि आए दिन दुर्घटना होकर स्वयं तो चोटिल होते हैं दूसरे को भी चोटिल करते हैं| सभी नगर वासियों ने जल्द से जल्द रामनगर, म्योरपुर सड़क को जोड़ने वाली हर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर की मांग किया है जिससे बड़ी दुर्घटना ना हो सके और समय रहते रोका जा सके|






