घर के बाहर खेल रहा दो वर्षीय बालक हुआ लापता,

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

म्योरपुर/सोनभद्र(मिथलेश कुमार)

स्थानीय म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी मच गई जब घर के सामने खेल रहा दो वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।बालक के लापता होने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना म्योरपुर थाने में दी।सूचना मिलते ही पुलिस खोजबीन में जुट गई।जानकारी के अनुसार किरवानी निवासी राधेश्याम का दो वर्षीय पुत्र अनुज गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के दरवाजे के पास खेल रहा था।उस वक्त मौके पर बालक की दादी के आलावा कोई मौजूद नही था। मां श्रमकार्ड बनवाने आश्रम मोड़ गयी हुई थी तथा पिता काम करने कनोरिया रेणुकूट गए हुए थे। बालक को खेलता देख कुछ काम को लेकर दादी घर के अंदर चली गयी।थोड़ी देर बाद आकर देखती है तो बालक मौके पर मौजूद नहीं था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बालक के नहीं मिलने पर म्योरपुर थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस गुम हुए बालक को आसपास के जंगल सहित क्षेत्र में खोजने में जुट गई। घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है आसपास के जंगल मे मय फोर्स खोजबीन की जारी है।उधर सीओ दुद्धी राम आशीष यादव द्वारा भी मौके पहुंचकर घटना का विस्तृत तहकीकात किया जा रहा है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस खोजबीन में जुटी रही।

Leave a Comment