भाजपा नेता को पीटने के आरोपी दो युवक गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| भाजपा नेता प्रेमनारायण उर्फ मोनू सिंह को पीटने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने बीती रात मल्देवा से गिरफ्तार किया और आज उनका मेडिकल कराकर न्यायालय भेज दिया|
प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती दो आरोपियों को मल्देवा उनके घर के समीप से गिरफ्तार किया गया और उनका मेडिकल कराकर आज न्यायालय भेज दिया गया , पकड़े गए आरोपियों में माइकल घुसिया व अभिमन्यु दोनों निवासी मल्देवा के है| पकड़ने वाले टीम में एसएसआई मनोज कुमार व एसआई विमिलेश सिंह शामिल रहें| बता दे कि उक्त दो आरोपियों के साथ 6 नामजद व 4 अज्ञात लोगों पर भाजपा नेता मंडल महामंत्री प्रेमनारायण सिंह को गोलबंद होकर पीटने का आरोप है ,प्रकरण में सुसंगत धाराओं में पुलिस ने कल बुधवार को अभियोग पंजीकृत किया था ,पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है|

Leave a Comment