ग्रासिम इंडस्ट्रीज रेणुकूट द्वारा सिलाई मशीन का वितरण मां महामैत्रायणी योगिनी इंटरमीडिएट कॉलेज म्योरपुर में किया गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सोनभद्र ( विष्णु गुप्ता )

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट सोनभद्र के इकाई प्रमुख श्री एसएन शास्त्री,मानव संसाधन प्रमुख श्री कृष्ण गोपाल गनेरीवाल एवं कार्मिक प्रमुख श्री प्रभात कुमार पांडे के मार्गदर्शन में संचालित सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत,

आज मां महामैत्रायणी योगिनी इंटरमीडिएट कॉलेज म्योरपुर में 10 सिलाई मशीनों का वितरण संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख श्री कृष्ण गोपाल गनेरीवाल एवं प्रमुख लेखा विभाग श्री विकास माहेश्वरी द्वारा किया गया ।

जिला कौशल विकास जनपद सोनभद्र के दिशा निर्देशन में वर्ष 2021,22 में ग्राम सभा रंटोला में 10,ग्राम सभा खैराही में 10,मां मैत्रायणी इंटर कालेज मयोरपुर में 10, तथा सेवाकुंज आश्रम बभनी में 20 इस प्रकार कुल 50 सिलाई मशीन का वितरण 4 महीने के प्रशिक्षण के बाद किया गया

सिलाई मशीन वितरण के दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए  विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया गया
कार्यक्रम के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी सभी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।ग्राम प्रधान सीताराम दिनेश जायसवाल शेषनाथ तिवारी प्रधानाचार्य,शैलेंद्र तिवारी स्काउट ट्रेनर सहित महिला प्रशिक्षकों में श्रीमती मंगला मिश्रा, कुमारी चंदा ,कुमारी शबाना सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट सोनभद्र के ग्रामीण विकास अधिकारी श्री अमर सिंह द्वारा सभी की नव वर्ष की मंगल कामनाओं सहित धन्यवाद दिया गया।

Leave a Comment