तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बीके आचार्या
भाजपा नेता राज वर्मा और उनके सहयोगियों द्वारा मुर्धवा व रेणुकूट के अलग-अलग मुहल्लों में जाकर सैकड़ों असहाय गरीबों में किया कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर राज वर्मा जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज के लिए समर्पित रहते हैं। हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने भी कहा है कि सेवा ही संगठन है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है। इसी संदर्भ में यह कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। किसी भी अन्य सहायता के लिए हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता सदैव तत्पर है। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता आशीष कुमार मिश्रा, प्रेम शंकर रावत, सुरेश गुप्ता, मनोज पाण्डेय, मदन मोहन, बैठा जी, राजेश चौधरी, डॉ. राम प्यारे आदि लोग मौजूद रहे।







