तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी /सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ की चुनावी सरगर्मी इन दिनों कचहरी परिसर में तेज हो गया है। एल्डर कमेटी के गठन से पहले अध्यक्ष पद के लिए अभी फिलहाल तीन नामों की चर्चा है। अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र रवानी, रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडे आदि के नाम चर्चा में है। अध्यक्ष पद पर तथा अन्य पद पर और नामों की चर्चा और दावेदारी एल्डर कमेटी के गठन के बाद होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है। संघ के सदस्य इन दिनों आगामी हफ्ते में होने वाले चुनाव को लेकर चुनावी चर्चा में व्यस्त हैं इस बार चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए कई दिग्गज प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि अभी चुनाव तिथि का एलान नहीं हुआ है लेकिन संघ के सदस्य चुनाव को लेकर काफी उत्सुक देखे जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 10 जनवरी को दुद्धीबार संघ की होने वाली बैठक मैं एल्डर कमेटी का गठन होने की संभावना जताई जा रही है। एल्डर कमेटी के गठन होने के बाद कमेटी के सदस्य आपस में चुनाव को लेकर मशविरा तय करके चुनाव के संबंधित तिथियों का एलान भी एल्डर कमेटी कर सकता है। सूत्रों की माने तो इस बार बार संघ के अध्यक्ष और सचिव पद के कई दिग्गज प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने की संभावना प्रबल जताई जा रही है। बता दे की 25 जनवरी से पहलेतक चुनावी प्रक्रिया हर हाल में पूरा कर लेना है। चुनाव को लेकर इस बार सदस्य भी अध्यक्ष पद के लिए प्रबल और अच्छे दावेदार को चुनाव मैदान में लाकर अपना प्रतिनिधि चुन सकते हैं। सदस्यों का मानना है कि इस बार अध्यक्ष ऐसा हो जोकि बार हित को देखते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से बार संघ हित में काम करें और नए कोर्ट के लिए प्रयास तेज कर कार्यों को अंजाम दे सके और समस्याओं का समाधान करने में सकारात्मक पहल कर सकें।






