पार्टी कार्यालय समता भवन पर बैठक , गृहमंत्री द्वारा आचार संहिता का उल्लघंन करने पर एतराज़ मुकदमा पंजीकृत किये जाने की मांग

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामधारी अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर बैठक कर देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइंस का उल्लघंन करने पर एतराज़ जताया और उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग से मुकदमा पंजीकृत किये जाने की मांग किया ।
जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कल कैराना में अमित शाह जी हजारों हजार कार्यकर्ताओं के साथ बिना मास्क लगाएं चुनाव प्रचार कर रहे थे जो चुनाव आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइंस का घोर उल्लंघन है ।
यदि निर्वाचन आयोग अमित शाह जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करता है तो निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता संदिग्ध साबित होगी ।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइंस की आड़ में विरोधी दलों को चुनाव प्रचार से रोककर स्वयं उसका लाभ उठाने का काम कर रही है ।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, आत्मा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,दिनेश यादव, अखिलेश सिंह,रामयश यादव, रामाशीष यादव,लियाकत अली, आनंद प्रकाश यादव सुड्डू यादव आदि उपस्थित थे ।

Leave a Comment