तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। ग्राम पंचायत महोलियां मे स्थित दलित व कुशवाहा बस्ती मे नाबदान की पानी निकासी के लिए पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा अन्दर ग्राउन्ड पाइप लगाकर गन्दे पानी को गांव से बाहर पोखरी गिराया गया था तथा आवागमन के लिए इण्टरलाकिंक 3-4 वर्ष पूर्व कराया गया था। महोलिया ग्राम के निवासी उदयप्रताप कनॊजिया ने बताया नाली सफाई के नाम पर अन्दर ग्राउन्ड पाइप निकाल कर आश्वासन दिया गया कि शीघ्र पाइप लगाकर रास्ता ठीक किया जायेगा परन्तु 3-4- माह बीत जाने के बावजूद आज तक न तो पाइप लगाया गया न तो रास्ता ही ठीक किया गया जिससे नाबदान का पानी मार्ग पर इकठ्ठा होकर एक तरफ बदबू देता हॆ तो दूसरी तरफ उसी गन्दे पानी मे प्रवेश कर आना जाना पङता हॆ जो काफी कष्टदायक हॆ। इस संबध मे दर्जनों नागरिकों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र खण्ड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी गाजीपुर को दिया गया परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नही की गयी जिससे पूरे गांव के लोग परेशान हॆ।दो सप्ताह के अन्दर पानी निकासी हेतु निकाली गयी पाइप को लगाकर रास्ता ठीक नही किया गया तो ग्रामीण नागरिक ब्लाक व तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबधित लोगो की होगी।इस अवसर पर रामजी,कन्हॆया व मुरारी प्रजापति, गीता कनॊजिया, सोना, माला, गोविन्द, भीम, पप्पू, पत्तू, मुन्ना कनॊजिया, नरसिह कुशवाहा, मनीष, ज्ञानू कुशवाहा ,लॊजारी, दिनेश, रोहित, कलावती, तारा, सीमा, निशा, संतोष आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।






