तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
मतदाता को जागरूक करने का लिया शपथ
दुद्धी- सोनभद्र। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आज बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें जनपदसे आये मास्टर ट्रेनर अमर सिंह व सत्य नारायण कनौजिया ने विधान सभा निर्वाचन -2022में शत-प्रतिशत मतदान हेतु विद्यालय के छात्र/छात्राओं के माध्यम से समस्त मतदाताओं को बढ़ -चढ़ कर मतदान करने हेतु प्रेरित करने की अपील की।
अमर सिंह ने छात्र व छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभी अपने घर जाकर अपने आस पास के वोटरों को नारों के माध्यम से (‘आपका मत,आपकी कीमत,लोकतंत्र की किस्मत।,’पहले मतदान,बाद में जलपान।,’आज वचन है मेरा हम वोट डालने जाएंगे,
वोट डालकर महापर्व को हर्सोल्लास मनाएंगे।’शत-प्रतिशत हो जब मतदान,
लोकतंत्र की बढ़ेगी शान, )सोच समझ कर वोट देने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ राज कुमार राजावत ने पहली बार वोट डालने जा रहे वोटरों को मतदान को पर्व समझ उत्साह पूर्वक वोट देने के लिये प्रेरित किया साथ ही उन्होंने नोटा के बारे में भी विस्तार से बताया।
कन्या पूर्व माध्यमिक की प्रधानाध्यपिका अर्चना तोमर ने सभी को मतदान करने के लिये शपथ दिलवाई।






