तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार बीआरसी में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीईईओ राकेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आये विद्यालय प्रधान को कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के 2020 – 21 के पोशाक एवं पुस्तक के लिए उपलब्ध कराई गई डाटा का मिलान करने का निर्देश दिया. उन्होंने 2020 – 21 के शिशु पंजी एवं बजट जमा करने में हो रहे विलंब को लेकर नाराजगी व्यक्त की. साथ ही स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया. बीईईओ ने डहर एप्प पर सर्वेक्षण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त कर उसमें तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावे एसएमसी सदस्यों का डाटा इन्ट्री कराने. इस मौके पर बीपीएम रवि वैद्य, बीआरपी रमेश कुमार, सीआरपी श्याम किशोर सिंह, अकाउंटेंट अरुण कुमार, विद्यालय प्रभारी राजेंद्र राम, राजेश्वर ठाकुर, धर्मनाथ पासवान, दीनानाथ मेहता, आशिष पाठक, राम लखन राम,जागृति कुमारी, आदि उपस्थित थें.






