तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। सदर बसपा प्रत्याशी डा. राजकुमार सिंह गौतम ने कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ सदर विधानसभा के क्षेत्र के विभिन्न गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों से समर्थन की अपील की।
डा. गौतम ने सदर विधानसभा के लंगडपुर, अतरौली, महाराजगंज, बकराबाद, मोहाव पासीपुरा, सेमरा चकफैज, सराय मुनीराबाद, इस्लामाबाद, औरंगाबाद, चौकिया, खांवपुर सपही में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान जनता से कहा कि सत्तारूढ़ दल की वर्तमान प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के बाद देवतुल्य मतदाताओं को भुला दिया था। विकास के नाम पर कोई भी ऐसा काम नहीं किया, जिससे जनता-जनार्दन का भला हो सके। कहा कि मुझे आप अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए जीत का सेहरा पहनाए ताकि मैं क्षेत्र का चौतरफा विकास कर सकू। जनसंपर्क के दौरान ग्राम प्रधान सिरगिथा संजय बिंद, मुड़रभा ग्राम प्रधान विजय बिंद, तारडीह ग्राम प्रधान अजय बिंद, पूर्व प्रधान तारडीह वीरेंद्र बिंद, फतेहउल्लाहपुर ग्राम प्रधान मजिंदर बिंद, मदनही ग्राम प्रधान सुरेश बिंद, मोहन सिंह अगस्ता, मिंटू सिंह सकरा, रतन सिंह मैनपुर, गिरिश सिंह मैनपुर, अनिल तिवारी मड़हुआ, राणा प्रताप सिंह मैनपुर, अंजनी दुबे ब्राम्हणपुरा, महेंद्र पांडेय बनगांवा आदि शामिल रहे।






