तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर । अपराध और अपराधियों के खिलाफ शासनादेश पर जिला प्रशासन की करवाई आज यूपी के चौथे चरण के मतदान के दिन भी जारी है। आईएस- 191 गैंग के लीडर और मऊ के बाहुबली विधायक मोख्तार अंसारी की 2 करोड़ 15 लाख रुपए की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया है, दरअसल गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के महुआबाग में 381 वर्ग मीटर की भूमि जो मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम से है जिसकी संरक्षक मोख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी है।






