समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जै किशन साहू ने चोचकपुर,करंडा,जनसम्पर्क

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर । सदर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जै किशन साहू ने चोचकपुर,करंडा, मेदनीपुर, गोशंदेपुर,गजाधरपुर, बड़सरा, धरम्मरपुर आदि ग्रामों में जनसम्पर्क कर सहयोग एवं समर्थन देने की अपील किया । उन्होंने इन ग्रामों में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि  यदि मौका मिला तो हर कीमत पर आपके सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा करूंगा । उन्होंने  सदर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने एवं क्षेत्र का चतुर्दिक विकास करने का भी वादा किया और कहा कि आपकी सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हुए हर सुख दुख में पूरी मुस्तैदी से खड़ा रहने  का काम करूंगा । उन्होंने कहा कि मैं राजनीति में सेवा भाव के साथ हमेशा सक्रिय रहा हूं ।

Leave a Comment