जनसंपर्क से रोकने को लेकर हुए विवाद में दो सपा समर्थकों को गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। पुलिस ने जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा व समर्थकों को यादव बहुल्य गांव में जनसंपर्क से रोकने को लेकर हुए विवाद में दो सपा समर्थकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बुधवार भाजपा प्रत्याशी के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय ने थाने में धरना दिया था। सीओ ओजस्वी चावला के मुकदमा दर्ज के आश्वासन पर भाजपा का धरना समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता मलसा निवासी श्रवण राम की तहरीर पर जयंतीदासपुर निवासी वीरेंद्र यादव और मुनीब यादव सहित दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]