तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से बिनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी।गढ़वा। ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव की गूंज महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में सुनने को मिलते हैं, वहीं भक्तगण धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत अंतर्गत पनघटवा शिव मंदिर की साफ सफाई ग्रामीणों द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न जगहों के शिव मंदिरों में पूजा अर्चन एवं भजन कीर्तन विधिवत तरीके से किया जाता है। पनघटवा निवासी जिप सदस्य जानकी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे प्रखंड के धुरकी प्रखंड के गांव एवं कस्बे में बसे शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए शिव भक्तों की बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शिव भक्त भक्ति में हो जाते हैं। शिव के चरण में जाने से मन शांत एवं आत्मा को शांति मिलती है । मौके पर रामप्रवेश पासवान नीरज शाह विकास कुमार सोनू कुमार तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।






