दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा

IMG-20220322-WA0023.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार : गढ़वा सीएस के निर्देश के आलोक में आगामी 22 मार्च को केतारके सामुदायिक स्वास्थ्य उप केंद्र में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया कि 22 मार्च मंगलवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र केतार में शिविर लगाकर योग्य दिव्यांगजनों का ऑनलाइन दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने इसकी सफलता हेतु स्वास्थ्य कर्मी,राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों से केतार ब्लॉक में लगने वाला दिव्यांग शिविर का प्रचार-प्रसार करने तथा जरूरतमंदों को शिविर स्थल पर लाने की अपील की है,ताकि दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बन सके और उन्हें सरकारी लाभ मिल सके।।

About the Author

Leave a Reply