तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार। एसआईएस विशेष भर्ती अभियान के तहत केतार थाना परिसर में 22 मार्च को कैंप लगाकर एसआईएस में युवाओं का भर्ती किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए भर्ती अभियान के अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसआईएस जवान तथा सुपरवाइजर के पदों के लिए भर्ती के लिए 10 और 12 वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है,वहीं उम्र सीमा 21 से 37 वर्ष,लंबाई कम से कम 168 सेमी तथा वजन 56 किलोग्राम से ऊपर अहार्ता रखने वाले अभ्यर्थी ही इसमें शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि बहाली के लिए आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो,शैक्षणिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति के अलावे रजिस्ट्रेशन हेतु 350 रुपये साथ में लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया भर्ती 10.30 बजे से शाम 3.30 बजे ली जाएगी।





