तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
केतार :
केतार थाने में एसआईएस के द्वारा विशेष भर्ती अभियान के तहत आयोजित शिविर में मंगलवार को 65 युवकों ने भाग लिया. जिसमें अंतिम रूप से 22 युवकों का चयन किया गया. तत्पश्चात भर्ती अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त चयनित 22 जवानों का एक माह का प्रशिक्षण गढ़वा के बेलचंपा कैंप में होगा. जिसके बाद उक्त जवानों को देश के विभिन्न हिस्सों में पोस्टिंग की जाएगी. उन्होंने बताया कि हमारा अगला शिविर बुधवार को बिशुनपुरा थाने में आयोजित होगा.





