सिविल सर्जन के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिव्यांग शिविर लगा

IMG-20220322-WA0049.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – केतार / झारखण्ड
सिविल सर्जन के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिव्यांग शिविर लगा. इसमें भारी अव्यवस्था के बीच 35 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र के लिए चिन्हित किया गया. जबकि 44 दिव्यांग जोकि मानसिक रूप से दिव्यांग थे उन्हें 25 मार्च को गढ़वा जाने का निर्देश दिया गया. इस बीच दिव्यांग का प्रमाण पत्र ऑन द स्पॉट बनाए जाने की सूचना पाकर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव के नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित वृद्ध एवं दिव्यांग महिलाएं स्वास्थ्य उप केंद्र केतार पहुंचे थें. परंतु शिविर में उन्हें बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई थी.

About the Author

Leave a Reply