राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव 28 मार्च को पंचायती राज मंत्री स्‍व. कैलाश यादव के प्रतिमा का अनावरण करेंगे

IMG-20220324-WA0001.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव 28 मार्च को सकरा स्थित लुटावन महाविद्यालय के प्रांगण में स्‍थापित पंचायती राज मंत्री स्‍व. कैलाश यादव के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह जानकारी जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने दी है। उन्‍होने कहा कि इस अवसर पर विशाल जनसभा को राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव सम्‍बोधित भी करेंगे। ज्ञातव्‍य है कि पंचायती राज मंत्री स्‍व. कैलाश यादव जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उन्‍होने ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का राजनैतिक सफर बड़ी लोकप्रियता के साथ तय किया था। स्‍व. कैलाश यादव जननायक थे। वह किसान, गरीब और बेसहारों के नेता थे। स्‍व. कैलाश यादव ग्राम प्रधान के बाद जिला पंचायत सदस्‍य चुने गये। इसके बाद जमानियां विधानसभा से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए। मुलायम सिंह यादव के सरकार में औद्यौगिक राज्‍य मंत्री बने। नवनिर्मित जंगीपुर विधानसभा से पहले विधायक चुने गये। इसके बाद अखिलेश यादव के सरकार में पंचायती राज मंत्री बने। कार्यकाल के दौरान ही ब्रेन हेमरेज से उनका निधन हो गया।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply