रोमांचक मुकाबला होने से पहले ही विशाल सिंह चंचल ने राजनीति का धोबिया पाठ , बड़े-बड़े दिग्‍गज धराशायी

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। एमएलसी चुनाव में बुद्धवार को ऐतिहासिक घटनाचक्र घटा जिसके चलते पूरे जिले की राजनीति में हलचल पैदा हो गयी। समाजवादी पार्टी के इतिहास में पहली बार किसी प्रत्‍याशी ने अपना पर्चा वापस लिया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आज समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी पं. भोलानाथ शुक्‍ल और देवेंद्र सिंह ने पर्चा वापस ले लिया है। अब केवल दो लोग ही बचे हैं। जिनमे विशाल सिंह और मदन यादव हैं। पर्चा वापसी की अंतिम समय 24 मार्च तक है। सपा प्रत्‍याशी भोलानाथ शुक्‍ल के पर्चा वापस लेने की खबर आते ही पूरे जिले की सियासत गरमा गयी। इस बार एमएसली विशाल सिंह चंचल को टक्‍कर देने के लिए पूरा विपक्ष इकट्ठा हो गया था। दो दिन पहले मुहम्‍मदाबाद में सांसद अफजाल अंसारी के घर पर चुनाव जीतने की रणनीति बनायी गयी जिसमे पूरा अंसारी परिवार के साथ-साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी शामिल थे। सपा गठबंधन के सातो विधायक सहित अंसारी परिवार के साथ होने से राजनीतिक पंडितो को लगा कि इस बार विशाल सिंह चंचल को कड़ी टक्‍कर मिलेगी। क्‍योंकि पिछली बार अंसारी के नाव पर बैठकर ही विशाल सिंह चंचल विधान परिषद पहुंचे थे। लेकिन बाद में भाजपा का दामन थाम लिया। इस बार रोमांचक मुकाबला होने से पहले ही विशाल सिंह चंचल ने राजनीति का धोबिया पाठ दांव मारा जिससे जिले के बड़े-बड़े दिग्‍गज धराशायी हो गये।

Leave a Comment