उत्पादक समूह के महिला मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

धुरकी प्रतिनिधि।अखिलेश कुमार

धुरकी।गढ़वा। धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत अंतर्गत मनरेगा विभाग द्वारा संचालित योजना दीदी बाड़ी योजना द्वारा संचालित उत्पादक समूह तथा सखी मंडल दीदियों महिला मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया गया । मालूम हो कि दीदी बाड़ी योजना मनरेगा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है। वहीं योजना के सीएलएफ कलस्टर संतोष कुमार भुइयां ने योजना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना। तथा खुले में मवेशी पर रोक लगाने इत्यादि है। उत्पादक समूह द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में प्रमिला देवी, रिंकी देवी,वृंदा देवी,सोनम देवी, माया देवी, सीएलएफ कोषाध्यक्ष रेखा देवी, हितलाल कोरवा, नारद कुमार, रिंकू कुमार, दौलतिया देवी, जेएसएलपीएस के बीपीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पादक समूह द्वारा महिला मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Comment