तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश कुमार की रिपोर्ट
धुरकी।गढ़वा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना साक्षर भारत मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम पढ़ना लिखना कार्यक्रम की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर धुरकी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकार के तहत प्रखंड साक्षरता मिशन प्राधिकार का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड कार्यालय के सभागार मे आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत बीडीओ सत्यम कुमार ने शनिवार को दिप प्रज्वलित कर किया.इस दौरान बीडीओ सत्यम कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि निरक्षर लोगों को साक्षर बनाना। इसी उद्देश्य से सरकार गांव गांव में प्रेरक एवं स्वयंसेवक को बहाली कर प्रशिक्षण दिला रही है। इसके लिए जो लोग प्रशिक्षण पा रहे हैं। वह गांव के निरक्षर लोगों कों साक्षर बनाएंगे। वहीं जो लोग शिक्षा से वंचित हो गए हैं। वह अपने अधिकार को नहीं समझ पाते हैं. इसके लिए आप सभी को प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। उसके अनुरूप निरक्षर लोगों को साक्षर बनाकर उनकी भी समाज में पहचान बनाना है। ताकि वह अपने मौलिक अधिकार को समझ सके। इस दौरान प्रशिक्षण दे रहे हैं बीपीएम सीताराम देहाती ने कहा कि सरकार के नियमानुसार हम लोग प्रशिक्षण दिला रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को शिक्षित करना तथा उनके हक अधिकार को बताने को लेकर गांव गांव में साक्षर मिशन के तहत पढ़ाई भी की जा रही है। जिसमें लोग पढ़ भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा किस प्रकार देनी है । प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। इस दौरान प्रशिक्षण में 29 महिला एव 17 पुरुष कुल 46 लोगों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण में हिस्सा लिया






