दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ ने किया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार :
प्रखंड साक्षरता मिशन प्राधिकार के तहत भीटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी पदाधिकारी सह साक्षरता सचिव मुकेश मछुआ ने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम अक्षर ज्ञान का होना अति आवश्यक है. अक्षर ज्ञान के अभाव में आए दिन सीधे-साधे ग्रामीणों का अंगूठा लगवा कर ठगी कर ली जाती है. इसमें 15 आयु वर्ग से अधिक उम्र के युवक-युवती जो किसी कारणवश विद्यालयी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पायें. उन्हें प्रखंड साक्षरता मिशन प्राधिकार के स्वयंसेवकों के द्वारा घर- घर जाकर शिक्षा दी जायेगी. साक्षरता मिशन के प्रेरक अरविंद तिवारी के द्वारा प्रेरक गीत गाकर प्रशिक्षण को आनंददाई बनाया गया. इस मौके पर बीडीओ मुकेश मछुआ, समन्वयक राकेश कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, नागेंद्र ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह, स्वयंसेवक प्रशिक्षक कुंदन प्रसाद, निरूपा देवी, विनय प्रसाद, सकलदेव राम, संजय वर्मा, मनोज सिंह, सोनी सिंह आदि उपस्थित थें.

Leave a Comment