तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा, जमानियाँ गाजीपुर ने 26 मार्च 2022 को शैक्षणिक सत्र 2021-22 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया। अपनी कक्षाओं एवं स्कूल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबन्ध समिति के संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह प्रबन्धक अमित कुमार सिंह एवं प्रधनाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह प्राइमरी विंग की हेड आफ डिपार्टमेन्ट पूजा सिंह ने एक समारोह में पुरस्कृत किया। विद्यालय प्रबन्धक समिति ने, विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः 100 प्रतिषत 75 प्रतिशत एवं 50 प्रतिशत शुल्क मुक्त करने की घोषणा की। विद्यालय के कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षण शुल्क में क्रमशः 15 प्रतिशत, 10 प्रतिशत एवं 5 प्रतिशत की शुल्क-मुक्ति की सुविधा देने की घोषणा किया। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के परीक्षा परिणाम के अनुसार विद्यालय में कक्षा 3-अ के छात्र आर्विक राय ने सर्वोच्च 99.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय टापर बनने में सफल रहे। जबकि कक्षा 6-ब के छात्र सृजन सिंह ने 99.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। कक्षा 8-अ की छात्रा जाहनवी द्विवेदी ने 99.17 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों को आमन्त्रित किया गया था।






