तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्याे की समीक्षा बैठक राइइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आरपेशन कायाकल्प, सामुदायिक/व्यक्तिगत शौचालय, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एंव अन्य शासन की विकास परक योजनाओ की समीक्षा की। आपरेशन कायाकल्प योजना में भेजी गयी सूचना मे भिन्नता होने के कारण पंचातयती विभाग एवं विकास खण्ड अधिकारियों को गुगल शीट पर डाटा मिलान कर सही कराने का निर्देश दिया उन्होने कहा कि जो भी सूचना गुगल शीट पर भरी जायेगी वही मान्य होगी इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए इसे तत्काल सही करा ले। समीक्षा के दौरान आपरेशन कायाकल्प मे विद्यालयो मे लगाये जाने वाले टाईलिंग, फर्नीचर तथा यूरीनल की प्रगति कम पायी गयी जिसपर उन्होने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक विद्यालय के एक-एक प्वाईट का रीव्यू करते हुए एक अभियान चलाकर 15 अप्रैल तक के भीतर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करेगे। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतो में बनाये जाने वाले पंचायत भवनो, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा की तथा कम प्रगति वाले विकास .खण्ड अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया तथा जहा जहा धनाभाव की स्थिति है वहां धनावंटन हेतु पत्राचार करने का निर्देश दिया तथा जहां जहा निर्माण हो चुके है उसका जीओ टैगिंग अवश्य कराया जाये। सामुदायिक शौचालयो का प्रचार-प्रसार भी हो जिससे लोगो को पता चले तथा उसका उपयोग हो।






