तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार में अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुश की लहर दौड़ गई। शनिवार को डीजे के साथ जुलूस निकालकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मिठाइयां बाटी गई। विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली अपना दल एस पार्टी को भारी जीत मिलने पर प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर जनपद से दो बार सांसद चुनी गई है तथा भारत सरकार में पहले से ही मंत्री पद पर आसीन है, तथा उनके पति आशीष पटेल को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को अपना दल यस के कार्यकर्ताओं द्वारा किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के प्रांगण से डीजे बजाते हुए तथा अबीर गुलाल उड़ाते हुए पटेल नगर तिराहे पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशियां जाहिर की। इस दौरान प्रदेश सचिव व्यापार मंच रविशंकर सिंह एव नदिहार ग्राम प्रधान, प्रदेश सचिव शिक्षक मंच सुजीत पटेल, विनोद गिरी, अंजनी सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश सिंह पटेल, राजदीप पटेल, अवधेश सिंह पटेल,सुभम पटेल, नित्यानंद सिंह, रामकुमार, सुनील सिंह, प्रदीप, मनोज सिंह, शिवम पटेल, अरविंद पटेल (मामू ), सहित अपना दल एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






