मदन यादव सपा प्रत्याशी घोषित समाजवादी पार्टी के पांचों विधायकों की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। लंबे घटनाक्रम के बाद समाजवादी पार्टी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में एमएलसी पद के लिए नामांकन कर चुके मदन यादव को गाजीपुर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा आज लखनऊ से पार्टी कार्यालय में जिले के समाजवादी पार्टी के पांचों विधायकों की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की। मालूम हो कि पूर्व में घोषित गाजीपुर के सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल ने नामांकन वापस ले लिया था। जिसके बाद से ही जिले की राजनैतिक हलचलें काफी तेज हो गई थी। मदन यादव के ऊपर भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के मकसद से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा दबाव बनाए जाने का आरोप समाजवादी पार्टी द्वारा पहले ही लगाया जा चुका है। इतना ही नहीं नामांकन के बाद से गायब चल रहे मदन की तलाश में पुलिस ने मुख्तार अंसारी के घर पर छापेमारी भी की थी लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। नामांकन करने के बाद आज पहली बार मदन यादव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अखिलेश यादव के साथ खड़े नजर आए। मदन यादव प्रधान संघ के नेता बताए जा रहे हैं और अब अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के सभी विधायक उनकी जीत के लिए एकजुट होकर जुट चुके हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के सामने कड़ी चुनौती देखने को मिल रही है। मालूम हो कि गाजीपुर में वर्तमान में भाजपा के विशाल सिंह चंचल एमएलसी है और इस चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए हैं। एमएलसी विशाल सिंह चंचल सीएम योगी के करीबी नेताओं में शुमार हैं, 

Leave a Comment