तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर भावरकोल विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय रानीपुर के परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई के वर्तमान अध्यक्ष के संगठन के प्रति कर्मठता व सक्रियता व प्रतिभा को देखते हुए अगले कार्यकाल के लिए दुबारा चुनाव प्रक्रिया का निर्वहन /कार्रवाई करने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ जिला गाजीपुर के महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव द्वारा दिनेश सिंह यादव को दुबारा अगले चुनाव तक प्राथमिक शिक्षा संघ भांवरकोल का अध्यक्ष घोषित किया गया है जिससे शिक्षक साथियों/चिंतकों में खुशी की लहर छा गयी। स्मरणीय है कि दुबारा अध्यक्ष पद पर घोषित अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव इस समय क्षेत्र कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है।
दिनेश सिंह यादव अगले चुनाव तक प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। इस बात की घोषणा करते हुए जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि दिनेश सिंह यादव एक सामाजिक कार्यकर्ता/सुशिक्षक होने के साथ ही बेसिक शिक्षकों के हितैषी भी हैं।






