वीर निलाम्बर पिताम्बर की मनाई गई 163 वां सहादत दिवस

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

देश की आजादी के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले सहोदर भाई अमर शहीद वीर नीलाम्बर पीताम्बर की 163 वां सहादत दिवस मनाई गई। झामुमो नेता अजय वर्मा ने कहा कि गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखण्ड के चेमो सनाया गांव में खरवार जाती की उपजाति भोक्ता जाती में जन्मे वीर निलाम्बर पिताम्बर ने पलामू में अंग्रेज शासन के खिलाफ चुनौती देते हुए लड़ाई चालू की थी। इस दौरान जासूसों की सूचना पर अंग्रेजी सेना ने पलामू में आंदोलन के सूत्राधार दोनों सहोदर भाई निलाम्बर पीताम्बर को रामगढ़ संबंधी के यहां से गरिफ्तार कर बिना मुकदमा चलाए ही अंग्रेजों 28 मार्च 1859 में लेस्लीगंज पलामू अंग्रेज छावनी में लाकर फांसी दे दी।
मौके पर, विस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह, सुरेश प्रसाद, मनोरंजन गुप्ता, रामविचार साहू, अजय वर्मा,छोटन सिंह, जस्मुदिन अंसारी,श्यामा राम,अन्य झामुमो नेता उपस्थित थे।

Leave a Comment