तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमत और महंगाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता महंगाई बढ़ाने के लिए अपना जनादेश दिया है। इसलिए महंगाई बढ़ रही है। उन्होने बताया कि जनता ने पिछड़ों और दलितों का हक-हिस्सा लूटने, आरक्षण को खत्म करने के लिए जनादेश दिया है। इसलिए महंगाई बढ़ रही है और जल्द ही आरक्षण भी खत्म हो जायेगा। उन्होने कहा कि जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है। इसलिए हम लोग विपक्ष का दायित्व ईमानदारी से निभाएंगे। जनता का आदेश का सअक्षर पालन होगा।






