प्रधानपति अशोक यादव को बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रुप से हुए घायल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। जमानियां थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंवा गांव के पास चितावनपट्टी के प्रधानपति अशोक यादव को बदमाशों ने   सुबह गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्‍हे उपचार के लिए जिला चिकित्‍सालय लाया गया। चिकित्‍सकों ने हालत गंभीर होने पर उन्‍हे वाराणसी रेफर कर दिया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार चितावनपट्टी के प्रधानपति अशोक यादव हर सोमवार को महेंवा स्थित शिव मंदिर जाते थे। आज सुबह वह मंदिर जा रहे थे कि रास्‍ते में दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्‍थल पर क्षेत्राधिकारी जमानियां और एसएचओ जमानियां मौके पर पहुंच गये।

Leave a Comment