विहंगम योग संत समाज ने निकाला सर्वेद यात्रा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

केतार से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

केतार। केतार श्री सदगुरु प्रभु ब्रम्हविद्यया विहंगम योग संस्थान के त्वावधान में भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि विक्रम संवत् 2079 सदाफल 134 वां, दिन शनिवार को सर्वेद यात्रा मुख्य अतिथि विवेक प्रसाद गुप्ता, विशेष अतिथि जवाहर दुबे,महिला उपदेशिका श्वेता देवी एवं नरेंद्र विश्वकर्मा के अध्यक्षता में निकाला गया। यात्रा की शुरुआत श्री सदगुरु जी महाराज एवं प्रथमआचार्य श्री धर्मचंद्र देव जी महाराज के तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण कर किया। वहीं संस्थान के प्रचार प्रभारी मनोरंजन कुमार ने कहा कि पूरे विश्व में एक दिन एक साथ एक समय पर सर्वेद यात्रा निकाला जाना सुनिश्चित किया गया है। इसलिए आज दिन शनिवार को प्रखण्ड ईकाई केतार के द्वारा भी लोहिया समता उच्च विद्यालय से पालनगर,बलिगढ़, दासिपुर, एवं अम्बेडकर मुहल्ला केतार होते हुए पुनः उच्च विद्यालय में सदगुरु देव जी की आरती से संपन्न किया गया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, विवेक प्रसाद गुप्ता ,जवाहर दुबे जी ,सुरेंद्र विश्वकर्मा, प्रेमचंद गुप्ता जी , श्वेता देवी थे।कामेश्वर गुप्ता,गुलाब चंद्रवंशी,संगीता देवी दयाशंकर ,विजय साह ,मैथिलीशरण,रमाटन साह ,मनोरंजन कुमार ,डॉ मिथलेश, रघुनाथ पाल, अभिमन्यु पाल, निरंजन प्रसाद,बिनोद विश्वकर्मा,अशर्फी प्रजापति ,शिववरण गुप्ता रामचंद्र विश्वकर्मा, इत्यादि काफी में विहंगम योग संत समाज के लोग उपस्थित थे

Leave a Comment