मिक्सिंग प्लांट के धुएं से ग्रामीणों के घुट रहे दम

हवाईपट्टी के समीप चलाया जा रहा प्लांट

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

म्योरपुर/पंकज सिंह

ग्रामीणों को सांस लेने में हो रही परेशानी

म्योरपुर थाना क्षेत्र के चंद्रभान नगर मुहल्ले के समीप सड़क निर्माण के लिए तारकोल व गिट्टी मिक्सिंग के लिए ठेकेदार द्वारा लगाए प्लांट से निकल रहे जहरीले धुंए से चंद्रभान नगर, परनी,हरहोरी के ग्रमीणों के दम घुट रहे है,लोगो को सांस लेने के मुश्किल हो रहा है।
उक्त स्थान पर संचालित प्लांट हवाई पट्टी का कार्य करा रहे एक ठेकेदार द्वारा लगाया गया है जो बस्ती के मध्य स्थित है ऐसी स्थिति में हवा के साथ प्लांट की चिमनी जो काफी कम ऊंची है से निकलता धुंआ चारो ओर फैलता है,इस धुंए के जद में आते ही लोगो का दम घुटने लगता है तथा खांसी आने लगती है,ग्रामीणों का कहना है कि औद्योगीकरण के कारण यह क्षेत्र पूर्व से ही प्रदूषण की मार झेल रहा है वही यह प्लांट कोढ़ में खाज की भूमिका निभा रहा है,ऐसे प्लांट लगाने से पूर्व जिला प्रशासन जन सुनवाई कर क्षेत्रीय लोगो से उनके सुझाव लेता है,जबकि इस मामले में ग्रामीणों को जानकारी तक नही दी गई,ग्रामीण इस धुंए से टी बी,कैंसर जैसे घातक बीमारियों के शिकार हो रहे है,सांस लेने परेशानी हो रही है,ग्रामीण राम लाल,मदन, राजन,अशर्फी, अमरजीत,अमृत लाल ने जहरीले धुंए उगल रहे उक्त प्लांट को बंद करा बस्ती से दूर भेजे जाने,तथा इसकी जांच कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।

Leave a Comment