तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/विष्णु गुप्ता
ओवरलोड वाहनों के आवाजाही से खौफ़जदा है दुद्धी के रहवासी
बारिश से पूर्व साइडों पर बालू लेने पहुँचने वाली ट्रकों की एनएच 39 पर भरमार
दुद्धी/सोनभद्र|स्थानीय क़स्बे के म्योरपुर तिराहे पर बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे बालू लदे एक ट्रक ने सब्जी मंडी से लुना पर सवार हो सब्ज़ी ला रहे एक अधेड़ को कुचल दिया जिससे उसका बायां पैर चक्का के नीचे आ गया | मौके पर मौजूद पुलिस बूथ पर तैनात जवानों ने घायल को रिक्शे के ट्राली पर लादकर दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया ,जहाँ प्राथमिक उपचार कर पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया|
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय रामधनी पुत्र बुझावन निवासी बघाडू दुद्धी सब्जी मंडी से अपने लूना पर सब्जी लादकर बघाडू के लिए निकला था कि जैसे ही वह म्योरपुर तिराहा पहुँचा कि बालू लदे ट्रक के चपेट में आ गया जिससे उसका बायाँ पैर चक्के के नीचे आ गया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।पुलिस पिकेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी शोभा प्रसाद व शोएब खान ने घायल रामधनी को लोगों की मदद से रिक्शे के ट्राली पर लादकर कर दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर संजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया| वहीं बालू लदा ट्रक यूपी 65 एफ़ टी 2478 को कब्जे में लेकर धनौरा कृषि मंडी में खड़ा करा दिया गया | प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया गया कि परिजन द्वारा तहरीर मिलता है तो अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी |
उधर लोगों में में चर्चाओं का माहौल व्याप्त है कि आए दिन ओवरलोड वाहनों का परिचालन म्योरपुर सहित हाथीनाला जाने वाले मुख्य सड़क पर प्रतिदिन हो रहे हैं जिससे आमजन को हमेशा डर बना रहता है कि कोई बड़ी दुर्घटना ना घटित हो जाये , नतीजा रहा कि आज एक गरीब सब्जी विक्रेता ट्रक की चपेट में आने से अधमरा हो गया| ओवरलोड बालू लोड ट्रकों के परिवहन से आम जन के मन में भय बना हुआ है|वहीं तहसील मुख्यालय पर मौजूद रहने वाले आला अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं ,रहवासियों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलवाने की मांग किया है ,जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके|






