तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
धुरकी से अखिलेश कुमार कि रिपोर्ट
धुरकी । गढ़वा। धुरकी प्रखंड के खुटिया व रक्सी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया वह वार्ड सदस्य को पंचायत सचिवालय के प्रांगण में शपथ ग्रहण मंगलवार को निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार भारती वह वीडियो अरुण कुमार सिंह द्वारा रक्सी पंचायत मुखिया अंजू देवी वह खुटिया पंचायत मुखिया नजारा बीबी को शपथ ग्रहण कराया गया वही रक्सी पंचायत में 16 वार्ड सदस्य और खुटिया पंचायत में 12 वार्ड सदस्य को शपथ ग्रहण कराया गया ।शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित मुखिया वार्ड सदस्य की पहली बैठक संपन्न हुई। जिसके बाद उप मुखिया की चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। रक्सी पंचायत में उप मुखिया पद के लिए तीन लोगों ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। जिसमें संजय यादव उप मुखिया का पद प्राप्त किया। वही खुटिया पंचायत के धीरेंद्र कुमार ने निर्विरोध उप मुखिया का पद प्राप्त किया उप मुखिया बनने के बाद शपथ ग्रहण कराया गया।






