
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
बभनी / सोनभद्र
पर्यावरण को संतुलित करने हेतु उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखी है इसी क्रम में आज बभनी ब्लॉक के पोखरा ग्राम पंचायत में ब्लाक प्रमुख बेबी सिंह के प्रतिनिधि राजन सिंह ने पीपल के पौधे का वृक्षारोपड़ किया वृक्ष लगाने के उपरांत पीपल का पूजन कर नारियल तोड़कर पूरी रीति रिवाज से बभनी ब्लॉक में वृक्षारोपड़ योजना की शुरुआत की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चांद प्रकाश जैन ने कहा कि हम जिस पौधे को लगाते है उसकी सुरक्षा व संरक्षा की जिम्मेदारी भी गांव वालों को लेनी होगी जिससे जो पौधे लगे बड़े होकर पर्यावरण संरक्षरण में उसका लाभ मिल सके ।इसी दरम्यान प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ने वृक्षारोपण योजना को और भी प्रभावी करने हेतु छत्तीसगढ़ सीमा से लेकर बभनी थाने तक सड़क के दोनों किनारे फलदार पेड़ लगाने हेतु बीडीओ को दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम में बीडीओ,ग्राम पंचायत अधिकारी,बीडीसी, ग्राम प्रधान सहित पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव प्रतापसिंह(रिंकू सिंह),रवि द्विवेदी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।






