पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु ग्रासिम इंडस्ट्रीज ने किया 3000 पौधा रोपण

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

रेणुकूट / सोनभद्र

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के ईकाई प्रमुख श्री एस एन शास्त्री, मानव संसाधन प्रमुख श्री कृष्ण गोपाल गनेरीवाल एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख श्री प्रभात कुमार पांडे के मार्गदर्शन में संचालित कारपोरेट सामाजिक दायित्व सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के सीएसआर विभाग द्वारा अंगीकृत सोनभद्र जिले के म्योरपुर विकास खंड के ग्राम सभा रनटोला, खैराही, किरवानी, कुशमहा, गंभीरपुर एवं मां मैत्रायणी महा योगिनी इंटर कॉलेज म्योरपुर तथा दक्षिणांचल इंटर कॉलेज बभनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत आम, अनार, अमरूद के कुल करीब 3000 फलदार पौधों को ग्रामीणों एवम बच्चों में वितरण कर कुल करीब 710 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया । संस्थान के सीएसआर विभाग द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधरोपण के साथ साथ पौध वितरण का भी कार्यक्रम संस्थान के समय कार्यालय प्रमुख श्री मनमोहन तिवारी, प्रिया पांडे एवं ग्रामीण विकास अधिकारी श्री अमर सिंह के अलावा स्थानीय जिला सोनभद्र के राजकीय पौधशाला बभनी के इंचार्ज श्री रविंद्र कुमार सिंह, मां मैत्रायणी महायोगिनी इंटरमीडिएट कॉलेज मयोरपुर के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय संयोजक श्री शेषनाथ तिवारी, दक्षिणांचल इंटर कॉलेज बभनी के प्रधानाचार्य श्री एस के पांडे, श्री सूर्यकांत दुबे के संयुक्त प्रयास द्वारा उक्त दोनों इंटरमीडिएट कालेजों में फलदार पौधों का रोपण के साथ साथ बच्चों में पौध वितरण का कार्यक्रम भी किया गया । कार्यक्रम के दौरान श्री मनमोहन तिवारी एवम प्रिया पांडे द्वारा वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया गया तथा सभी से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने तथा पौधों को बचाने हेतु प्रेरित किया गया ।कार्यक्रम की सफलता पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री अमर सिंह द्वारा सभी की मंगल कामनाओं सहित धन्यवाद दिया गया।

About the Author

Leave a Reply