तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान/विष्णु गुप्ता
दुद्धी/श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्री रामलीला नाट्य कला परिषद के नेतृत्व में 21 सितम्बर दिन बुधवार से सायं 7:00 बजे तहसील प्रांगण स्थित श्री रामलीला मंच पर शुभारंभ किया जाएगा।उक्त जानकारी देते हुए मण्डली के मैनेजर कमलेश सिंह कमल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय कलाकारों के द्वारा तुलसी कृत राम चरित मानस में वर्णित विभिन्न प्रकरणों का मंचन लीला के माध्यम से किया जाएगा।






