तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
पिपरी / सोनभद्र
राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया ने मण्डल कमीशन आंदोलन की अलख पूरे देश मे जगाने वाले परम श्रद्धेय राजीव गोस्वामी की पुण्य तिथि के अवसर पर पिपरी में मण्डल कमीशन आंदोलन में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया और प्रदेश अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि जातिगत आरक्षण एक कुप्रथा है जन्म से मृत्यु तक आरक्षण दिया जा रहा है ।सवर्ण समाज का बच्चा मेधावी है तो भी जीरो नम्बर वाले अन्य वर्ग के बच्चे का स्कूल में प्रवेश पहले मिलेगा छात्रबृति भी उसी को मिलेगी। फीस भी नहीं देनी होगी क्या यही सामाजिक न्याय है ? ७० सालो से चली आ रही इस कुप्रथा के कारण सवर्ण समाज के बच्चे कुंठित मानसिकता के शिकार हो रहे हैं और आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर हो रहे है ।हमारा समाजिक ताना बाना समाप्त हो रहा है तथा आपसी बैमानस्यता बढ़ती जा रही है।
इसके बावजूद भी सामान्य जाति की श्रेणी में आने वाले के हक की बात करने पर हमे जातिवादी कहा जा रहा है। अपने समाज के साथ जो भेदभाव हो रहा है उसका जवाब दिया जायेगा ।सभी राजनीतिक दलों के नेता दलित मुस्लिम तुष्टिकरण कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं ।
सवर्ण समाज के नेता जो हम लोगों के बीच से निकल कर सांसद विधायक मंत्री बने हैं वे कभी भी समाज के साथ नहीं रहे, न ही समाज के लिए कुछ बोल रहे हैं। समाज केवल इनका वोट बैंक बना है, सवर्ण समाज के लोग राजनीतिक दलों की रैलियां आयोजित कर रहे हैं, कुर्सी दरी बिछाने में शामिल हैं , सवर्ण समाज के ठेकेदार इन हालातों से परचित होने के बाद भी अनभिज्ञ बने हैं ।आप इनसे कोई उम्मीद न करे चुनाव के समय आप के साथ कनेक्ट होगे तब आप सवर्ण होगे हम सभी को संगठित होकर समाज की आवाज़ उठानी चाहिए इसी में इस समाज की भलाई है और आरक्षण प्रथा भी खत्म होनी चाहिए इसके लिए सबको मिलकर आवाज बुलंद करना होगा और एक जनांदोलन कर देश को जागरूक करना होगा ।
स्वर्गीय श्रद्धेय राजीव गोस्वामी जी की पुण्य तिथि के कार्यक्रम में भाग लेने वाले पदाधिकारी गण श्री विजय शुक्ला(प्रदेश अध्यक्ष) श्री हरेंद्र मिश्रा (प्रदेश उपाध्यक्ष) श्री श्यामकिशोर मिश्रा ( विंध्य नगर मंडल अध्यक्ष) श्री मुन्ना गुर्जर(दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष) मुहम्मद आजाद लालू यादव मुहम्मद इरफान इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी गण शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें ।






